फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर खनन अधिकारी ने कंपिल सुल्तानपुर पलानापुर गांव में छापा मार दिया जहां पर बिना वैद्य अनुमति के खनन किया जा रहा था। खनन अधिकारी के साथ थाना प्रभारी भी थे। इस दौरान खनन स्थल पर बिना वैद्य अनुमति के खनन करने में एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है जिसे कंपिल थाने की अभिरक्षा में दिया गया है। अवैध खनन की पैमाइश राजस्व टीम से करायी गयी जिसमें 5082 घन मीटर खनन पाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...