बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बिना अनुमति के ही समाहरणालय के समीप होमगार्ड के पद पर चयन के बाद ट्रेनिंग से वंचित अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल प्रशासन की बगैर अनुमति के ही चल रही थी। प्रशासन के प्रतिनिधि अनशनकारियों को समझाने गयी तो गैर नाजायज मजमा बनाकर प्रशासन के साथ हाथा-पाई करना, गाली गलौज करना, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देना तथा जान से मारने की नीयत से हमला कर कई पुलिस कर्मियों को जख्मी करने का आरोप लगाते सदर सीओ राहुल कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें होमगार्ड के अभ्यर्थी प्रिंस कुमार, श्रवण के अलावा मुफस्सिल थाना के थाना मोहन एघु निवासी राजेश कुमार का पुत्र अवनिष कुमार उर्फ प्रभाकर कुमार सिंह, सिंघौल थाना के इटवा निवासी उपेन्द्र कुमार का पुत्र अंकित कुमार को नामजद व 160 को अज्ञात अभियुक्त बनाय...