रुडकी, फरवरी 17 -- झबरेड़ा। ग्राम भक्तों वाली के पास आम के बाग से 10 आम के हरे भरे पेड़ चोरी से काट लिए गए। प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र नारसन द्वारा थाने में तहरीर देकर आम के बाग मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र नारसन प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम भक्तों वाली के पास स्थित आम के बाग से 10 आम के पेड़ सोमवार रात्रि बाग मालिक शेर सिंह ने चोरी से काट लिए। इसी आम के बाग से कुछ दिन पूर्व भी आम के पेड़ चोरी से काटे गए थे। ऐसे में आम के बाग मलिक के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.