बिना अनुमति के नहीं निकलेगा जुलूस, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
अररिया, जून 24 -- अररिया, संवाददाता मंगलवार को डीएम विनोद दूहन और एसपी जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों और पुलिस महकमा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बताया गया कि डीएम और एसपी ने शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और जिले वासियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द को बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से सहयोग की भी अपेक्षा की है। डीएम ने मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में ताजिया जुलूस के मार्गों की साफ-सफाई, जलजमाव की समस्या के समाधान, सड़कों की मरम्मत और आवश्यकतानुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.