कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से रविवार को कोडरमा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास पासवान ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने जिला स्तरीय शांति समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार के अश्लील गीत नहीं बजाए जाएंगे तथा डीजे का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही बिना अनुमति किसी को रंग नहीं लगाने, जबरन हुड़दंग न करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.