हापुड़, अप्रैल 18 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव कुराना में बिना अनुमति के आम के हरे पेड़ों का अवैध कटान करने का मामला सामने आया है। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार और खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वन दरोगा सोनू कुमार ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 12 अप्रैल को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव कुराना में रात के समय आम के हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है। सूचना मिलने पर वह वन दरोगा अनुज के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। यह भी पढ़ें- मसलिया में नहीं थम रही है, पेड़ों की कटाई जांच के दौरान घटनास्थल पर 12 हरे आम के पेड़ों के कटान के साक्ष्य मिले। मौके पर पेड़ों की जड़ें, टहनियां, पत्ते और लकड़ी का बुरादा पड़ा मिला। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि पेड़ों को ग्रीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.