बिना अनुमति के कंक्रीट प्लांट में भूजल का उपयोग, मिला नोटिस
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। गंगा पर निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के लिए कंक्रीट बनाने वाली कंपनी पर भूजल दोहन के खिलाफ नोटिस भेजा गया है। भूगर्भ जल विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस में पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड पर बगैर अनुमति के पांच बोरवेल से दो साल तक पानी लेने के मामले में नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब देने के लिए निर्देशित किया गया है। भूगर्भ जल विभाग की टीम ने बीते 16 मई को शृंग्वेरपुर स्थित प्लांट की जांच की। जांच के दौरान मौके पर पांच बोरवेल सक्रिय मिले। जांच टीम ने प्लांट में पूछताछ की तो एक कर्मचारी ने दो साल से प्लांट संचालित होने की बात कही। यह भी पढ़ें- नगर क्षेत्र में संचालित आरओ प्लांटों का होगा सर्वे जांच टीम को बोरवेल बनाकर भूजल उपयोग का कोई कागजात नहीं दिखाया गया। भूगर्भ जल विभाग की टीम का मानना है कि पांच बोरवेल से भूजल का दोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.