अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर क्वारब पुल के समीप क्षेत्र में कार्यदायी संस्था भू-स्खलन और धंसाव का ट्रीटमेंट कार्य बिना अनुमति के ही कर रही थी।कार्यदायी संस्था को संशोधित कार्यप्रणाली की स्वीकृति के बिना कार्य प्रारंभ करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रविवार को क्वारब की पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति चोटिल हो गया था। लापरवाही सामने आने पर अब एनएच की ओर से कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एनएच के अधिकारियों के मुताबिक, कार्यदायी संस्था की ओर से विस्तृत कार्यप्रणाली, यातायात प्रबंधन योजना और सुरक्षा योजना भी प्रस्तुत नहीं की गई थी। कार्यदायी संस्था को अनुमोदन प्राप्त होने तक सभी महत्वपूर्ण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। 48 घंटे के भीतर विस्तृत कार्यप्रणाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.