शाहजहांपुर, जून 29 -- जैतीपुर। जैतीपुर कस्बे में स्टेट हाईवे किनारे बाजार के सामने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर खड़े चांदनी के दो भारी-भरकम पेड़ों को बिना निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक वन दरोगा ने वाचर की मदद से दोनों पेड़ों को एक लकड़ी ठेकेदार को 18 हजार रुपये में बेच दिया। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ों की कटान की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। मामला तूल पकड़ने पर संबंधित वन दरोगा ने खुद को घिरता देख कथित तौर पर ठेकेदार से रुपये वापस कर दिए। इसके बाद शनिवार को खैरपुर स्थित आरा मशीन से कटी हुई लकड़ी उठवाकर वन विभाग के लकड़ी डिपो में रखवा दी गई। डीएफओ सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्...