बिना अनुमति एक किलोमीटर सड़क खोद दी
वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बिजली विभाग ने सरायनंदन क्षेत्र में बिना अनुमति एक किलोमीटर सड़क खोदवा दी। इस मनमानी पर नगर निगम ने भेलूपुर के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया है। निगम प्रशासन ने बिना अनुमति रोड कटिंग को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की श्रेणी में मानते हुए आपत्ति जताई है। शंकुलधारा पुलिस चौकी से सुदामापुर हनुमान मंदिर होते हुए बड़ी गैबी चौराहा तक रोड कटिंग के लिए बिजली विभाग को नगर निगम से अनुमति लेनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस खोदाई से सड़क की सूरत बिगड़ गई है, आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। निगम प्रशासन ने भेलूपुर के एक्सईएन को पत्र लिखकर तत्काल यह काम रूकवाने और सड़क को पहले जैसी स्थिति में कराने को कहा है। भविष्य में कोई भी काम बिना नगर निगम की अनुमति के न कराने हिदायत भी दी गई है। ऐसा न करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.