बिजनौर, जून 26 -- थाना क्षेत्र के गांव कृतो नगली उर्फ पैरूवाला में बिना अनुमति उपासना स्थल निर्माण कराए जाने की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया गया, जहां वार्ता के बाद निर्माण तीन दिन के भीतर हटाने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति उपासना स्थल निर्माण की शिकायत पर पुलिस ने रुकवाया काम पुलिस की कार्रवाई हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष कौशिक त्यागी तथा विश्व हिंदू राष्ट्र सेवा के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार, जिला मंत्री अंकित खोखर और ब्लॉक अध्यक्ष जीवन ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव कृतो नगली उर्फ पैरूवाला में दूसरे पक्ष के कुछ लोग बिना प्रशासनिक अनुमति के अपने उपासना स्थल का निर्माण करा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच...