जमशेदपुर, जून 5 -- शहर के होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी गई है। अग्निशमन विभाग को मिले निर्देश के बाद शहर के सभी छोटे-बड़े होटलों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच में बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) संचालित होटलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अग्निशमन विभाग के शहरी क्षेत्र प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर में 100 से अधिक होटल संचालित हैं, लेकिन इनमें से केवल करीब 50 होटलों के पास ही वैध अग्निशमन एनओसी है। शेष होटल बिना एनओसी के चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- गुमला के होटल और अपार्टमेंट में अग्नि सुरक्षा भगवान भरोसेफायर अलार्म से लेकर निकास मार्ग तक की होगी जांच निरीक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम और आपातकालीन निकास द्वार की स्थिति की जांच की जाएगी। साथ ही यह भी...