बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी ने होली, रमजान और 15 फरवरी को होने वाली महाशिवरात्रि के पर्व को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की। 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए उन्होंने मस्जिदों के इमामों से लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रखने का अनुरोध किया ताकि छात्रों की पढ़ाई में बाधा न आए। पूर्व प्रधान दयाल, आदेश शर्मा, ग्राम प्रधान मुमताज, नेमपाल कश्यप, धीरेंद्र सिंह और यादराम मौर्य सहित इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.