बदायूं, मई 1 -- घर से बिना बताए चली गई विवाहिता को मिशन शक्ति टीम ने तलाश कर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को थाने लाकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पति की मौजूदगी में महिला को उसकी सहमति से परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। क्षेत्र के गांव टिटौली का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी 25 अप्रैल को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी।गुरूवार को मिशन शक्ति टीम गुमशुदा महिला की तलाश में थाना क्षेत्र के गांव चंदननगर खरैर होते हुए घटपुरी पहुंची। इसी दौरान टीम को रेलवे स्टेशन पर ब...