बिनावर थाने पर एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण
बदायूं, अप्रैल 2 -- एसएसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार को बिनावर थाने का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से थाने में हड़कंप की स्थिति बन गई और पुलिसकर्मी सक्रिय नजर आए। एसएसपी ने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक और मैस का निरीक्षण किया। इसके बाद थाने के मुख्य गेट के बाहर लगे अवैध ठेले-खोमचों पर नाराजगी जताई और प्रभारी निरीक्षक को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी ठेले हटवा दिए और गेट को अतिक्रमण मुक्त कराया।करीब 20 मिनट तक चले निरीक्षण के दौरान एसएसपी को थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। उन्होंने साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.