बिनवाल गांव-कलियाधूरा सड़क को हरी झंडी मिली
चम्पावत, मई 26 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पाटी के बिनवाल गांव-कलियाधूरा मोटर मार्ग का जल्द निर्माण होगा। केंद्र सरकार ने सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है। पर्यावरण मंत्रालय ने 8.720 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। डीएम मनीष कुमार ने बताया किया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार इस योजना के बदले पाटी तहसील के मौनकाण्डा पट्टी (चौड़ाकोटा) में 17.442 हेक्टेयर सिविल भूमि पर प्रतिपूरक वनीकरण का कार्य कराया जाएगा। जिसमें स्थानीय स्वदेशी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। सड़क निर्माण के दौरान पर्यावरण और वन्य जीवों को नुकसान नहीं पहुंचने के लिए तय मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को पेड़ों की कटाई को न्यून रखने के निर्देश दिए। साथ ही मलबा निस्तारण के लिए निर्धारित स्थलों पर सुरक्षा दीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.