बदायूं, अप्रैल 6 -- बदायूं। बिनावर कस्बे में खुद के प्लाट में खड़े पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने खुदकशी कर ली। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस पड़ताल में लगी है। लोगों के मुताबिक युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है और युवक शराब के नशे का आदी था। मजदूरी करके पेट पलता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।बिनावर कस्बे में रहने वाले अजय कुमार 28 वर्ष पुत्र चंद्रपाल का शव सोमवार सुबह कस्बा स्थित उसके खुद के प्लाट में पेड़ पर लटका मिला। अजय कुमार का प्लाट कस्बे में पुराने सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के पीछे है। वहां लगे पेड़ से लटका मिला। मजदूरी करके पेट पालने वाले अजय ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस पड़ताल कर रही है। अजय दो भाई हैं। बड़ा भाई ईंट भट्ठा मजदूर है और वह दूसरे जिले में रहकर मजदूरी करता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.