बिनगवां में 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
कानपुर, मई 22 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। बिनगवां में गुरुवार को बुलडोजर चला तो अवैध रूप से 10 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी के सारे अवैध निर्माण ध्वस्त हो गए। बिजली के पोल गिरा दिए गए। सड़कें तोड़ दी गईं। चहारदीवारी ढहा दी गई। बिक्री के लिए जिन प्लॉटों का डिमार्केशन किया गया था उसे भी धूल-धूसरित कर दिया गया। बिनगवां की आराजी संखअया 70 और 71 पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए केडीए ने पहले नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी अवैध निर्माण चलता रहा। प्लॉटिंग की जाती रही। बिना नक्शा पास कराए ही प्लॉटों की खरीद-बिक्री का क्रम जारी रहा। आखिरकार केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर ओएसडी सत शुक्ला तीन जेसीबी, प्रवर्तन जोन तीन की टीम और थाना सेन पश्चिमपारा की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.