औरैया, दिसम्बर 13 -- युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद की तीनों विधानसभाओं में माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिधूना विधानसभा में इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर उपजिलाधिकारी बिधूना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि बिधूना विधानसभा स्तरीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 17 एवं 18 दिसंबर 2025 को एरवाकटरा स्थित बढ़िन खेल स्टेडियम में प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष पूर्व में आयोजित होने वाली विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के स्थान पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण प्रतिभाओं को म...