कन्नौज, जून 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी के जेवरात छिबरामऊ में बेंचा गया। वहां के जब चोरों को पकड़ा गया, तो उनके निशानदेही पर औरैया की एसओजी टीम ने यहां के दो सराफा कारोबारियों को हिरासत लेकर उन्हें अपने साथ बिधूना ले गई। हालांकि सराफा व्यवसायी संघ ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस से भी संपर्क किया, लेकिन विशेष जानकारी नहीं हो सकी। जानकारी के मुताबिक औरैया जनद की एसओजी टीम ने रविवार की शाम नगर के दो सराफा कारोबारियों को अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें अपने साथ बिधूना ले गए। जानकारी करने पर पता चला कि बिधूना चोरी हुई थी। उससे संबंधित चोरों को वहां की पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने छिबरामऊ में सोने के जेवरात बिक्री करने की बात स्वीकारी थी। इस पर औरैया की एसओजी टीम ने चोरों की निशानदेही प...