औरैया, अप्रैल 11 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बा स्थित परिणय पैलेस में शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जयंती और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम तथागत गौतम बुद्ध जन कल्याण समिति और ज्ञान दायिनी शिक्षा प्रसार समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अपने संबोधन में शिक्षा और सामाजिक समानता पर जोर देते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले द्वारा शुरू की गई शिक्षा की अलख को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज में लड़के-लड़की के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। मंत्री ने पुरानी मूर्तियों के सौंदर्यीकरण और निर्बल वर्ग के बच्चों के...