औरैया, अप्रैल 29 -- बिधूना, संवाददाता। बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। फीडर रोड, लोहा मंडी, बेला रोड और बाईपास रोड पर जेसीबी की मदद से नाली से नाली तक किए गए अतिक्रमण हटवाए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों से कहासुनी भी हुई, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने किया, जबकि कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों के बाहर लगे टीन, तख्त और पटिया हटाए गए। कुछ दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना भी किया गया।अभियान की सूचना मिलते ही अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान हटा लिया। हालांकि, कुछ स्थानों पर विरोध हुआ, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया।...