बिधूना नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ
औरैया, अप्रैल 28 -- बिधूना, संवाददाता। नगर पंचायत बिधूना के सभागार में मंगलवार को शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने तीनों मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान सतीश प्रजापति, नीलेन्द्र चक उर्फ नीलू और सविता राजावत ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों सभासदों ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शाक्य, अवनीश भदौरिया, सुधांशु राजावत, अशोक चौहान, सत्यम त्रिवेदी, निर्मला चौहान, राहुल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नगर पंचायत के सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.