औरैया, मार्च 6 -- बिधूना, संवाददाता। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में शनिवार 07 मार्च को तहसील बिधूना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी तथा मौके पर ही उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी स्वयं लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान के निर्देश देंगे। इसके लिए जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से तहसील बिधूना पहुंचकर समाधान दिवस में प्रतिभाग करें और जनता की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.