कानपुर, मई 21 -- कानपुर। बिधनू दलेलपुर रोड पर एक मार्केट के बरामदे में गुरुवार सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला। पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से लाल कुर्ता व काला सलवार पहने क्षेत्र में घूम रही थी। वह मानसिक रूप से बीमार थी। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लू लगने से वृद्धा की मौत होने की बात सामने आ रही है। वृद्धा के शिनाख्त के प्रयास के अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...