बिधनू में पत्नी से हाथापाई के विरोध में पति पर जानलेवा हमला
कानपुर, मई 13 -- कानपुर, संवाददाता। बिधनू में पत्नी से हाथापाई का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने पति से गाली-गलौज कर जानलेवा हमला कर दिया। कड़री चंपतपुर निवासी रामलखन सिंह के मुताबिक रविवार रात काम कर घर आ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान देखा पड़ोसी देवेंद्र प्रताप, गोविंद प्रताप व शैलेन्द्र निषाद समेत पांच लोग शराब के नशे में गाली गलौज कर पत्नी अंजू से हाथापाई कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने पीटने के बाद धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। शोर-शराबा सुन ग्रामीणों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.