कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर, संवाददाता। बिधनू में पत्नी की मौत के बाद अवसाद में चल रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे से झूलते देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिधनू रामजीपुरवा निवासी 35 वर्षीय कमलेश डीसीएम चलाते थे। आठ माह पहले डिलीवरी के दौरान पत्नी पूजा की मौत के बाद से परिवार में चार बेटियां रोशनी, छाया, परी व काशवी है। भाई अरविंद ने बताया कि भाभी की मौत के बाद कमलेश काफी परेशान रहने लगे थे। बुधवार रात घर के बाहर खड़ी डीसीएम के डाला में लगे लोहे के एंगल से चादर का फंदा बनाकर जान दे दी। यह भी पढ़ें- घरेलू कलह ने ली जान, खेत में नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी वियोग में युवक ने सुसाइड किया है। मामले की जांच की जा र...