बिधनू में देशी शराब की दुकान के पास मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
कानपुर, जून 20 -- बिधनू। शिवगंज चौराई स्थित देशी शराब की दुकान के पीछे शनिवार को एक ग्रामीण का शव हऊदी के पास पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने शराब दुकान के सेल्समैन समेत तीन लोगों पर संदेह व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिधनू थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.