कानपुर, मार्च 22 -- पार्टी हाईकमान के आदेश पर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल बिधनू के कठेरूआ गांव रविवार को पहुंचा और हैवानियत का शिकार नाबालिग बच्ची के परिवार से मुलाकात की। पूर्व विधायक इंदल रावत के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। साथ ही इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक ने कहा कि बाबा का बुलडोजर कहां पंचर खड़ा है। बुलडोजर निकाल कर बच्ची से हैवानियत करने के दोषियों के घर पर चलाना चाहिए। बच्ची की हत्या के बाद शव छुपाने की साजिश में आरोपित का पूरा परिवार शामिल है। इसलिए सभी को आरोपी बनाकर पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि पुलिस अगर सजग होती तो ऐसी वीभत्स घटना न घटती। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग की। यहां पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.