हाजीपुर, जून 25 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिजली सप्लाई की लचर व्यवस्था और भीषण गर्मी में 36 घंटों से अधिक देर से बिजली बाधित रहने से आक्रोशित लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार मार्ग को जगह-जगह जाम कर दिया। इसके कारण करीब दो से तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

स्थान का विवरण मालूम हो कि मंगलवार की रात आई आंधी और वर्षा के बाद बिदुपुर थाना क्षेत्र में जगह-जगह पोल-तार क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसको 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। अधिकांश घरों के इन्वर्टर ने जवाब दे दिया। घर में पानी नहीं और भीषण गर्मी से बेहाल सैकड़ो की संख्या में लोग बिजली ऑफिस के निकट जमा हुए और बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाने लगे।

स्थानीय लोगों की मांग दूसरी ओर बिदुपुर बाजार में भी बिजली सप्लाई बह...