हाजीपुर, जनवरी 20 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर के मधुरापुर स्थित ऐतिहासिक अलकापुरी भिंडा के प्रांगण में भाजपा जिला प्रवक्ता टिंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों ग्रामीणों के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई,लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि 19 जनवरी 1597 का वह दिन जब मेवाड़ का सूर्य अस्त हुआ था,लेकिन उसका प्रकाश आज भी हमारे दिलों में जल रहा है। उन्होंने हमें सिखाया कि घास की रोटियां खाना स्वीकार है,लेकिन गुलामी नहीं। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। नमन है उस माटी को,नमन है उस वीर मेवाड़ी सरदार को जय मेवाड़। मां भारती के अमर वीर सपूत, मेवाड़ मुकुट, शेरे हिंद, मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना संपूर्ण जीवन बलिदान करने वाले वीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.