हाजीपुर, मार्च 27 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। रामनवमी के अवसर पर बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र से भव्य शोभा यात्रा सह झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा में कई साउंड सिस्टम, घोड़े बैंड सहित हजारों की संख्या में भगवा वस्त्रधारी श्रद्धालु पारंपरिक तरीके से जय जय श्री राम के उद्घोष करते जुलूस में शामिल रहे। जुलूस प्रखंड के पकौली ब्रह्मस्थान से निकली और कुतुबपुर तक गई। जुलूस के बीच गाड़ियों की लंबी कतार हाजीपुर मार्ग पर फंसी रही। ट्रैफिक सिस्टम चरमराया रहा। शांति पूर्ण जुलूस को लेकर प्रखंड बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज,थानेदार रवि प्रकाश प्रशासनिक बल के साथ विधि व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। आयोजक मंडली के संयोजक अवनीत सिंह, भाजपा नेता अरविंद राय, इंजीनियर राकेश रौशन, पूर्व मुखिया संजीव सिंह, अंजन सिंह, टिंकज सिंह, हरेश कुमार सिंह, रमन कुमार, मदनेश सिंह, विश्वजी...