हाजीपुर, जनवरी 5 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के पानापुर सुखानन गांव में पोखर के पास एक सात साल के लड़के का शव मिलने से सनसनी फैल गई l वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक आर्यन कुमार गांव के चन्द्रशेखर पासवान का पुत्र बताया गया है। सूचना पाकर बिदुपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार से चन्द्रशेखर पासवान का पुत्र आर्यन घर से लापता था, जिसकी देर शाम तक खोज की, लेकिन नहीं मिला। सोमवार को किसी ने पोखर के समीप शव को देखा और जंगल के आग की तरह शव मिलने की खबर फैल गई। शव मिलने की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर बिदुपुर थाने की पुलिस भी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। कुछ ग्रामीण बता रहे थे कि शौच करने आया होगा और पोखर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.