हाजीपुर, सितम्बर 10 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'चिराग का भरोसा' कार्यक्रम के तहत बुधवार को बिदुपुर प्रखंड के सैदपुर गणेश में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत एवं सहायता पहुंचाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद अशरफ अंसारी, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह एवं वरीय नेता विकास सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया गया। नेताओं ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। यह भी पढ़ें- जिले के आठ प्रखंड में बाढ़ की स्थिति अब भी भयावह 'चिराग का भरोसा' कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ प्रभाव...