हाजीपुर, जुलाई 4 -- बिदुपुर l संवाद सूत्र वैशाली जिले के बिदुपुर थाने के खानपुर पकड़ी पंचायत के खपुरा गांव के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है l इस मामले में कहा गया कि टोटो चोरी के आरोप में उसकी पिटाई हुई जिससे मौत हो गई l मृत युवक 18 वर्षीय सन्नी कुमार खपुरा गांव के बहोरण राय का पुत्र था l

हत्या की सूचना हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची जांच-पड़ताल में जुटी है। एफएएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि टोटो चोरी के आरोप में उसकी इतनी पिटाई हुई कि बाद में उसकी मौत हो गई l घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को चांदपुरा सैदाबाद के कैलास सिंह का टोटो चोरी हो गया था l चोरी का पता लगाते-लगाते लोगों ने बताया कि चोरी में सन्नी की संलिप्तता पायी गयी l

पुलिस की कार्रवाई शुक्रवा...