हाजीपुर, जनवरी 6 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर के रहीमपुर स्थित ईंट-भट्ठा ब्लास्ट करने से चिमनी लगभग 80 फीट का बंबा के चिथड़े उड़ गए। अफरा-तफरी के बीच फायर मैन सहित पांच लोग घायल हो गए l घटना मंगलवार के अपराह्न तब हुई जब पूजापाठ के बाद चिमनी फूंकी जा रही थी। वहां से घायलों को जेसीबी आदि की सहायता से मलबा से बाहर निकला गया। घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती किया गया। घायलों में से दो की हालत चिंता जनक होने के कारण उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया। सूचना पाकर सीओ करिश्मा कुमारी, थानाध्यक्ष रवि प्रकाश दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच में जुट गए। तुरंत बाद खनन निरीक्षक चन्दन कुमार भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार रहीमपुर के किंग चिमनी जो, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह आदि लोग संयुक्त रूप से संचालित करते हैं। इसमें कच्चे ईं...