हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन, वैशाली के निर्देश पर आयोजित हुआ,जिसमें आपातकालीन स्थिति में मरीज के त्वरित उपचार और रेफरल व्यवस्था का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा सिन्हा एवं डीवीबीसीसीओ डॉ.गुड़िया कुमारी की निगरानी में संपन्न हुआ। इस दौरान वीडीसीओ राजीव कुमार, बीएचएम प्रकाश कुमार तथा बीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने समन्वय करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। आशा कार्यकर्ताओं एवं अस्पताल कर्मियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। अभ्यास के तहत एक काल्पनिक एईएस पीड़ित बच्चे को अस्पताल लाया गया,जहां एईएस वार्ड की चिकित्सक डॉ.बबीता ने तुरंत उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.