हाजीपुर, अप्रैल 23 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में आयोजित बीडीसी की बैठक में अधिकांश सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि साहब पीएचईडी का जेई फोन नहीं उठाते है और लापता रहते हैं। उनका सहकर्मी उनसे भी ज्यादा लापरवाह है। सदस्यों ने कहा कि दाउदनगर पंचायत में 15 से 20 चापाकल खराब है। बार बार सूचित करने पर जेई इसमें रुचि नहीं लेते है। कई पंचायतो में इस भीषण गर्मी में पानी का बूंद बूंद मयस्सर होना मुश्किल है। वही जेई के लापरवाही के कारण कई जगह दिन रात पानी बहकर बर्वाद हो रहा है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि अभी तक जी राम जी लागू नहीं हुआ है, नतीजतन मनरेगा का कार्य पूरी तरह ठप है। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को लेकर बीडीओ ने किया बैठक, दिया निर्देश बुधवार को आयोजित बीडीसी की बैठक की अध्यक्षता प्रमुख फूलकुमा...