हाजीपुर, अप्रैल 13 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिलवत पंचायत के वार्ड 12 स्थित कमालपुर सिंघिया गांव में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक केला बागान स्थित कुएं में कूद कर 41 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान राजबलम राय के पुत्र राजेंद्र राय (41) के रूप में हुई है। वह शिलांग में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और बीते मंगलवार को घर आया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुएं के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुएं की बिगड़ी हालत को देखते हुए मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने शव निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया। एसडीआरएफ आने के पूर्व ही ग्रामीण खटिया के सहारे मृतक युवक को बाहर निकाला। सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक बीते रात में ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.