हाजीपुर, मई 6 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के जुड़ावनपुर गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत नवविवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर बिदुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृत महिला पूजा कुमारी की शादी स्व. हरिश्चंद्र साह के बेटे अजीत कुमार के साथ हुई थी। वह कंचनपुर निवासी शंकर साह की बेटी थी। तीन बहनों में सबसे छोटी बेटी की मौत की सूचना पर मायके वाले भागे-भागे उसके ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले लोग शव छोड़कर भाग निकले। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूजा का विवाह लगभग 11 महीने पहले जुड़ावनपुर निवासी स्व. हरिचंद्र साह के बेटे अजीत कुमार से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि पूजा की सास और उसकी बहन ने हत्या की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.