मुजफ्फर नगर, मई 5 -- खतौली। नगर के बिददीवाडा बाजार में हुए अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका में की जा रही शिकायत का समाधान न होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के प्रभारी मंत्री को समस्या से अवगत तो कराया साथ ही नगर पालिका में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया है। खतौली का प्रमुख बिददीवाडा बाजार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बडी बात ये है कि भाजपा कार्यकर्ता के शिकायती पत्र की पालिका अधिकारी सुनवाई तक नहीं कर रहे है। बाजार में हुए अतिक्रमण से परेशान लोग पिछले कई महीनों से नगर पालिका अधिकारी को शिकायत कर रहे है लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भाजपा के नगर उपाध्यक्ष रिषभ जैन कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर के पास पहुंचे। मंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि बिददीवाडा बाज...