समस्तीपुर, जून 10 -- बिथान, एक संवाददाता। बिथान थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम गुप्त सूचना पर विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ा। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परड़ी गांव से हरही गांव की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर निकलने वाला है। सूचना की सत्यता की जांच के लिए पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम को क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस टीम ने जैसे ही हरही गांव की ओर जाने वाली सड़क पर गश्ती शुरू की, तभी वहां से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस वाहन को देखते ही अचानक रफ्तार बढ़ा दी और अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। हालांकि वह व्यक्ति भागने में सफल रहा, लेकिन मौके पर ही उसकी मोटरसाइकिल पर शराब से लदा बोरा पुलिस ने जब्त कर लिया। बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 180 ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.