समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- बिथान, एक संवाददाता। प्रखंड में दो-दो थाने होने के बावजूद अग्निशमन वाहन और डायल 112 की महज एक-एक गाड़ी है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। वर्तमान में ये दोनों आपात सेवाएं सिर्फ बिथान थाने में हैं, जबकि लड़झा थाना क्षेत्र के लोगों को आपदा की स्थिति में भगवान भरोसे रहना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रखंड में दो थाने संचालित हैं तो दोनों थाना क्षेत्रों में अग्निशमन व डायल 112 की अलग-अलग व्यवस्था होनी चाहिए। अगलगी की घटनाओं में एक ही गाड़ी होने के कारण मौके पर पहुंचने में 40-50 मिनट लग जाते हैं तब तक नुकसान हो चुका होता हैं। लड़झा थाना क्षेत्र के किसान महेश यादव बताते हैं,पिछले महीने खलिहान में आग लगी बिथान से गाड़ी आने तक खेत में गेहूं जल गया अगर लड़झा में गाड़ी होती तो नुकसान कम होता। लड़झा थाना बने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.