समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- बिथान। जनगणना 2026 को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। बीडीओ ने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। अब लोगों को जनगणना कर्मियों के घर आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा,बल्कि वे निर्धारित वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ही अपनी पूरी और सही जानकारी भर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़े अधिक सटीक और त्रुटिरहित भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वयं जानकारी दर्ज करने की सुविधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.