बिथान के दर्जीया फुहिया पुल पर सड़क हादसा में, बाइक सवार युवक की मौत
समस्तीपुर, जून 11 -- बिथान। थाना क्षेत्र के दर्जीया फुहिया पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पहचान जगमोहरा पंचायत के बेजोड़ सराकात गांव निवासी खलल्ट मुखिया के 22 वर्षीय पुत्र विवेक मुखिया के रूप में हुई।
दुर्घटना की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार विवेक किसी निजी कार्य से फुहिया गए थे और कार्य समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दर्जीया फुहिया पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी बिथान थाना पुलिस को दी।
पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.