बिथरी में दो घरों से लाखों के जेवर-नकदी चोरी
बरेली, जून 14 -- बिथरी चैनपुर क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो घरों से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। एक वारदात थाना परिसर से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिथरी चैनपुर निवासी अफसर ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। शनिवार सुबह जागने पर देखा कि अलमारी का ताला टूटा है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने का रानी हार, टीका, दो कंगन, श्रृंगार पट्टी समेत चांदी के कई जेवरात और कुछ नकदी गायब है। यह भी पढ़ें- बिथरी में दो घरों से लाखों के जेवर-नकदी चोरी उनका घर थाने से कुछ ही दूरी पर है। क्षेत्र के गांव परातासपुर में भी चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। बबलू ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.