बरेली, अप्रैल 24 -- बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ग्राम बिचपुरी में मो. इस्लाम और मो. वजरूद्दीन द्वारा करीब 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति प्लॉटिंग कर सड़क, नाली और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। संयुक्त सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- त्रिवटीनाथ मंदिर क्षेत्र में बीडीए कॉलोनी विवाद सुलझाने को तैयारी पूरी यह भी पढ़ें- एसडीए ने 3500 वर्गमीटर में अनाधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त कराई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.