बरेली, दिसम्बर 15 -- फरीदपुर। बिथरी चैनपुर में होटल में काम करने गए फरीदपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना देकर दो दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरीदपुर में मोहल्ला लाइन पार मठिया निवासी 19 वर्षीय अमन वर्मा बिथरी चैनपुर में एक होटल में खाना बनाते थे। उनके साथ मोहल्ले के दो दोस्त भी वहीं काम करते थे। रविवार को दोस्तों ने अमन के घर फोन करके उसकी हालत खराब होने की सूचना दी। परिवारवाले होटल में पहुंचे तो अमन बेहोशी की हालत में मिला। वे अमन को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारवाले शव लेकर फरीदपुर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारवालों ने बताया कि सूचना देने के बाद दोनों दोस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.