बदायूं, जून 13 -- रेलवे प्रशासन की ओर से जिले के बितरोई और कासगंज जिले के मानपुर नगरिया रेलवे स्टेशनों के बीच मरम्मत कार्य के चलते वहां से संपर्क वाला रोड बंद रहेगा। उसपर आवागमन नहीं हो सके। रेलवे प्रशासन इज्जतनगर मंडल के की ओर से जारी सूचना के तहत बताया गया है कि बितरोई-मानपुर नगरिया रेलवे स्टेशनों के बीच मुजरिया-कछला मार्ग की सर्वाधिक ओवर हालिंग एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस वजह से 13 जून की रात आठ बजे से उसके अगले दिन सुबह आठ बजे तक यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग कछला देहात स्थित समपार संख्या 295/सी से आवागमन होगा। यह भी पढ़ें- मुजरिया-कछला मार्ग क्रासिंग रहेगी आज रात बंद रेलवे प्रशासन ने सभी से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 14-15 जून को बंद रहेगा डिबाई रेलवे फाटक

हिंदी हिन्दुस...