शामली, मार्च 26 -- क्षेत्र के गांव बिडोली के शीतल गढ़ी इलाके में तेंदुआ देखे जाने की खबर आखिरकार अफवाह साबित हुई। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई घंटों तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। प्रारंभिक जानकारी में कुछ ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग भय के चलते घरों में रहने को मजबूर हो गए और खेतों की ओर जाना भी बंद कर दिया।सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गन्ने के खेतों, खाली पड़े प्लॉटों और झाड़ियों में कई घंटों तक गहन तलाशी अभियान चलाया। हर संभावित स्थान की बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे।लंबे सर्च ऑपरेशन के बावजूद टीम को तेंदुए के पैरों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.